25.4 C
Bhopal
spot_img

रेलवे भर्ती में सरकार कैसे लाएगी तेजी? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, पिछले 1 साल में 43 हजार से ज्यादा लोगों को दी है नौकरी

Date:

Share:

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में रेलवे ने 43 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की नौकरी दी है। अब रेलवे भर्ती में टेक्नोलॉजी-आधारित सिस्टम की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज (शुक्रवार को) RRB भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भर्ती प्रक्रियाओं में ज्यादा पारदर्शिता, सटीकता और तेजी से काम पूरा करने पर जोर दिया गया है। अब सभी विभागीय परीक्षाएं CBT यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए होंगी। रेलवे, टैबलेट-आधारित टेस्टिंग का दायरा बढ़ाएगा।

पिछले वित्त वर्ष में 43 हजार 781 लोगों को दी नौकरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में 43 हजार 781 उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई। भारतीय रेलवे ने व्यवस्थित और टेक्नोलॉजी-आधारित प्रक्रिया के जरिए भर्ती में तेजी लाई है।
पिछले वित्त वर्ष में रेलवे ने 18 हजार 799 असिस्टेंट लोको पायलट, 14 हजार 298 टेक्नीशियन और 1 हजार 376 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की। सालाना भर्ती कैलेंडर के तहत निकली वैकेंसी की जानकारी को उम्मीदवारों ने काफी पसंद किया: अश्विनी वैष्णव

रेलवे भर्ती में टेक्नोलॉजी-आधारित सिस्टम की जरूरत पर जोर
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने ज्यादा पारदर्शी, सटीक और टेक्नोलॉजी-आधारित सिस्टम की जरूरत पर जोर दिया।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here