शुक्रवार को बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया था।
शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में लंबे समय के बाद बंपर तेजी देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए। आज बीएसई सेंसेक्स 1695.40 अंकों (2.30%) की बंपर बढ़त के साथ 75,527.95 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 461.30 अंकों (1.99 प्रतिशत) की जोरदार तेजी के साथ 23,622.90 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदें बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने बाजार को रफ्तार दी।
आज 1 प्रतिशत से ज्यादा तेजी के साथ खुला था बाजार
शुक्रवार को बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया था। आज बीएसई सेंसेक्स 876.72 अंकों (1.19%) की जोरदार तेजी के साथ 74,709.27 अंकों के लेवल पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 250.95 अंक (1.08%) चढ़कर 23,412.55 अंकों पर कारोबार शुरू किया था।
बजाज फाइनेंस के शेयर में छप्परफाड़ तेजी
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 39 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 11 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.62 प्रतिशत की छप्परफाड़ बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। लाल निशान में बंद होने वाला सेंसेक्स का दूसरा शेयर पावर ग्रिड रहा, जिसने 0.58 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार बंद किया।
आज तूफानी तेजी के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एलएंडटी के शेयर 4.94 प्रतिशत, इंडिगो 4.59 प्रतिशत, टाइटन 4.03 प्रतिशत, एटरनल 3.85 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 3.73 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.92 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.69 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.61 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.51 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.39 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.27 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.12 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 2.06 प्रतिशत की बड़ी बढ़त लेकर बंद हुए।
टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक समेत इन कंपनियों के स्टॉक्स में हरे निशान में हुए बंद
इनके अलावा, टाटा स्टील 1.98 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.74 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.62 प्रतिशत, ट्रेंट 1.58 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.45 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.40 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.32 प्रतिशत, टीसीएस 1.23 प्रतिशत, बीईएल 1.04 प्रतिशत, आईटीसी 1.01 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.55 प्रतिशत, सन फार्मा 0.53 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.22 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।




