24.1 C
Bhopal
spot_img

ईरान को पता ही नहीं, हमने होर्मुज से निकाल लिए 10 करोड़ बैरल तेल”, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा

Date:

Share:

अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं, ईरान ने भी करारा जवाब दिया है। ईरान ने होर्मुज बंद कर दिया है, इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने सीक्रेट मिशन का खुलासा करते हुए कहा, उसे पता भी नहीं, हमने 10 करोड़ बैरल तेल होर्मुज से निकाल लिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। ट्रंप ने कहा कि उनके देश ने एक गुप्त सैन्य अभियान के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से 10 करोड़ (100 मिलियन) बैरल से ज़्यादा तेल निकाल लिया है। होर्मुज दुनिया भर में तेल ले जाने का एक अहम रास्ता है और अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव में एक अहम और संवेदनशील बिंदु (chokepoint) है, उसे तेहरान ने 28 फरवरी से बंद कर रखा है। लेकिन बंद होर्मुज से अमेरिका ने 100 मिलियन बैरल तेल निकाल लिया, ये आश्चर्यजनक बात है।
ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक गुप्त मिलिट्री ऑपरेशन की जानकारी देते हुए लिखा, “पिछले महीने, मैंने हमारी महान अमेरिकी सेना को होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज) से गुज़रने वाले तेल टैंकरों और दूसरे कमर्शियल जहाज़ों की सुरक्षा के लिए एक गुप्त मिशन चलाने का निर्देश दिया था।”

उन्होंने आगे कहा, “आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस कोशिश के नतीजे में 10 करोड़ (100 मिलियन) बैरल से ज़्यादा तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुज़ारकर खुले बाज़ार तक पहुंचाया है। 200 से ज़्यादा कमर्शियल जहाज़ सुरक्षित रूप से यहां से गुज़रे हैं। यह ज़बरदस्त कामयाबी इसलिए मिली है क्योंकि होर्मुज पर अमेरिका का कंट्रोल है, ईरान का नहीं। उनकी सेना हार चुकी है और उनकी अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। ईरान का खेल खत्म हो चुका है!”

ईरान को इसका पता भी नहीं चला

ट्रंप ने कहा कि ईरान को इस सीक्रेट मिशन के बारे में पता नहीं था। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने ऑपरेशन के बारे में और जानकारी दी और दावा किया कि कल रात बिना लाइट जलाए 22 जहाज़ निकाले गए और ईरान को इसका पता नहीं चल पाया क्योंकि उनके पास रडार नहीं था। ट्रंप ने कहा, “मैं आज पहली बार यह बता रहा हूं। हम लाखों बैरल तेल निकाल रहे हैं! हर रात, हम तेल निकालते थे। हम ईरान से लाखों बैरल तेल ले जाने वाले जहाज़ निकाल रहे थे और ईरान को इसकी भनक तक नहीं लगी।”

Subscribe to our channel

━ more like this

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here