18.6 C
Bhopal
spot_img

केदारनाथ ट्रेक में लिया शॉर्टकट, पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरे 2 युवा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Date:

Share:

हादसे का शिकार हुए युवा अलग रास्ते से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और गहरी खाई में गिर गए। रेसक्यू के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ ट्रेकिंग मार्ग पर दो युवा हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक शॉर्टकट रास्ते से उतरते समय दो तीर्थयात्री गहरी खाई में गिर गए। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, यह घटना केदारनाथ पैदल मार्ग पर पोल नंबर 337 और 340 के बीच हुई।

हादसे का शिकार हुए दो युवा तीर्थयात्री एक अनधिकृत शॉर्टकट से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका फैर फिसला और दोनों गहरी खाई में गिर गए। डीओसी ने बताया कि हादसे की जानकारी बुधवार को मिली। इसके बाद बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। एसडीआरएफ बड़ी लिंचोली की टीम के साथ वाईएमएफ कर्मियों और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

मेडिकल रिलीफ पॉइंट में हुआ इलाज
राहत और बचाव अभियान के दौरान, एसडीआरएफ कर्मियों ने घायल तीर्थयात्रियों में से एक को बचाया और उसे इलाज के लिए छोटी लिंचोली स्थित मेडिकल रिलीफ प्वाइंट (एमआरपी) में स्थानांतरित कर दिया। घायल तीर्थयात्री की पहचान मोहित (27) के रूप में हुई, जो उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी का निवासी है। चिकित्सा जांच में पता चला कि उसके पैर में फ्रैक्चर है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती इलाज के बाद उसे आगे के इलाज के लिए गौरीकुंड रेफर कर दिया गया है।

फर्रुखाबाद का रहने वाला है मृतक
अधिकारियों ने बताया कि दूसरे तीर्थयात्री की पहचान प्रियांशु शुक्ला (27) के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के निवासी हैं। उन्हें वाईएमएफ कर्मियों और आपदा प्रबंधन स्वयंसेवकों द्वारा बचाया गया और भीमबली स्थित चिकित्सा राहत केंद्र ले जाया गया। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीओसी ने बताया कि मृतक के शव को गौरीकुंड ले जाया जा रहा है और बाद में पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए इसे रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। अधिक ऊंचाई और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति के कारण कई तीर्थयात्री बीमार पड़ गए। इसके अलावा भी कई अन्य हादसे हुए, जिसमें वह घायल हो गए। गंभीर रूप से बीमार और घायल तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम से हेलीकॉप्टर के जरिए फाटा और गुप्तकाशी ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें अच्छा इलाज मिल रहा है। जिन मरीजों को विशेष देखभाल की जरूरत है, उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए रुद्रप्रयाग मुख्यालय से उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें एम्स भी शामिल है।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here