30.4 C
Bhopal
spot_img

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Date:

Share:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में सर्वधर्म सद्भाव, भूखों को अन्न खिलाने और श्रद्धा-भाव से सभी भक्तों के कष्टों के निवारण को प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दादाजी धूनीवाले धाम बाहरी आडंबर से अलग है और यहां आने के बाद हर किसी को आंतरिक और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है। बड़े दादाजी और छोटे दादाजी का यह अविस्मरणीय स्थान खंडवा ही नहीं, संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव और आस्था का स्थान रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को खंडवा जिला मुख्यालय में दादाजी धूनीवाले धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से दादाजी धूनीवाले धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर कई तरह की मत भिन्नता थीं। राज्य सरकार ऐसी सभी समस्याओं का समाधान निकालते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। दादाजी धूनीवाले धाम की मर्यादा के अनुरूप राज्य सरकार सभी प्रकार से नियम और संयम का पालन कर दादाजी के आशीर्वाद से इस धाम को भव्य और दिव्य बनाएगी। सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here