31.6 C
Bhopal
spot_img

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, लोहे की छड़ गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

Date:

Share:

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कांग्रेस नेता अमर मेहता की लोहे की छड़ गिरने के बाद चोट लगने से मौत हो गई। राहुल गांधी आज ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज देहरादून में छात्रों से संवाद करेंगे। यहां ‘छांत्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों को उठाएंगे। हालांकि राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले यहां एक बड़ा हादसा हो गया। यहां देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में एक कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता पर लोहे का पिलर गिर गया। आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अब हादसे की जांच में जुटी है। साथ ही ये भी देखा जा रहा है कि मंच और पंडाल की तैयारियों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं। देहरादून पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
दरअसल, एक कांग्रेस नेता ने बताया कि गुरुवार शाम देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए लगाए गए तंबू से लोहे की छड़ गिरने से एक 65 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि मृतक अमर मेहता तंबू के नीचे तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी अचानक अस्थायी ढांचे से लोहे की छड़ गिर गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। धस्माना ने बताया कि मेहता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बन्नू स्कूल मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, जहां वे प्रश्नपत्र लीक सहित कई मुद्दों पर छात्रों से बातचीत करेंगे। वहीं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अनुसार, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत कार्यक्रम स्थल, बन्नू स्कूल ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान सिर पर लोहे की छड़ गिरने से हुई, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के शामिल होने का कार्यक्रम था।

छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी
देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज बड़ा कार्यक्रम होना है। राहुल गांधी आज यहां युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी कई मुद्दों पर छात्रों से बात करेंगे। वहीं राहुल गांधी के इस दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। इस दौरान राहुल गांधी युवाओं से नीट पेपर लीक मुद्दे पर भी बात करेंगे। देहरादून के बन्नू मैदान में आज राहुल गांधी का यह कार्यक्रम होना है।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here