30.4 C
Bhopal
spot_img

UP-बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश NDA just 6 steps away from the magic number of 360.का अलर्ट, पढ़ें आज का मौसम अपडेट्स

Date:

Share:

बिहार में आज भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, झारखंड में 18 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने लो प्रेशर एरिया के कारण मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 7 दिनों तक पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।
बारिश के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका है। यह लो प्रेशर एरिया अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ेगा।

इन राज्यों में मौसम का हाल
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसके चलते मौसम विभाग ने यहां ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
पूर्वी यूपी में 17 से 21 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी यूपी में 16-18 जुलाई तक छिटपुट और 19-21 जुलाई के दौरान भारी बारिश के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
बिहार में 16 से 20 जुलाई तक अधिकांश इलाकों में बारिश होगी, जबकि 18 से 20 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान है।
वहीं, झारखंड में 18 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है और 21 जुलाई तक पूरे राज्य में पानी बरसेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
उत्तराखंड में 16 से 21 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होगी। वहीं, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है।
हिमाचल प्रदेश में 18 जुलाई से बारिश का दायरा बढ़ेगा और 20-21 जुलाई को भारी बारिश होगी।
वहीं, जम्मू-कश्मीर में 19 से 21 जुलाई के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
प्रभावित होने वाले राज्य
जिन 22 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड शामिल हैं।

Subscribe to our channel

━ more like this

साइबर-फोरेंसिक क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल प्रणालियों का उपयोग जिस गति से बढ़ रहा है , उसी गति...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय सारंगपुर गाथा का विकास एवं विमोचन किया

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सारंगपुर की प्रमुख उपलब्धियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास की रोशनी पूरे देश में फैल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रज्वलित विकास का दीपक पूरे देश में फैल रहा है। यह...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 40वीं किस्त आगर-मालवा जिले की 1.13 लाख से अधिक बहनें भी हुईं लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य की प्रिय बहनें लाभार्थी नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी शक्तिकरण केवल नारों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here