27.9 C
Bhopal
spot_img

दिल्ली-NCR में बारिश से हाहाकार, रेड अलर्ट हुआ जारी; जानिए UP-बिहार समेत इन राज्यों का मौसम अपडेट्स

Date:

Share:

दिल्ली-NCR के इलाकों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तक मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं।
देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 9 जुलाई को देश के कई राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तक, मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं।
महाराष्ट्र में मॉनसून के कारण नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर इमारतें ढहने व अचानक बाढ़ की खबरें हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से अब तक राज्य में बारिश और तूफान से जुड़े हादसों में 62 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 200 मवेशियों की मौत हुई है।

दिल्ली-NCR के लिए रेड अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आज 9 जुलाई को रेड अलर्ट और कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज सुबह 2:30 से 5:30 बजे के बीच सिर्फ 3 घंटों में 34.9 mm बारिश दर्ज की गई।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर और अयोध्या समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
बिहार के पटना, वैशाली, भागलपुर और सिवान सहित कई जिलों में भारी बारिश के साथ 65 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में अगले दो-तीन दिन मॉनसून सक्रिय रहेगा, लेकिन 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। 10 जुलाई को केवल भरतपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून और पौड़ी समेत कई इलाकों में आज भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है और राहत-बचाव दल अलर्ट पर हैं।
तमिलनाडु के पश्चिमी घाट से जुड़े जिलों में अगले 48 घंटों तक मौसम अस्थिर रहेगा।
दक्षिणी गुजरात से केरल तक बने एक लो-प्रेशर ट्रफ के कारण यहां गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
असम में बाढ़ का खतरा
वहीं, असम के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। धुबरी, कोकराझार और लखीमपुर समेत कई जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

Subscribe to our channel

━ more like this

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में...

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में हुये बलराम कृषि महोत्सव...

मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'मन की बात' कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह...

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के...

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here