26.2 C
Bhopal
spot_img

जीजा के प्यार में मदहोश हुई साली, अपनी ही बहन की हत्या की साजिश रच डाली, मगर आ गया ट्विस्ट

Date:

Share:

जीजा के साथ अफेयर का पता मायके वालों को चला चो शादीशुदा साली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में यह भी पता चला है कि जीजा और साली अपने-अपने पार्टनर की हत्या की साजिश रच रहे थे।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में प्यार में जीजा-साली इस कदर मदहोश हुए कि दोनों ने अपने-अपने जीवन साथी ( जीजा पत्नी की और साली पति) की हत्या की साजिश रच डाली। मगर कहानी में ट्विस्ट तब आया जब इसकी भनक साली की बहन को लग गई। उसने दोनों के प्रेम कहानी की पूरी पोल अपने मायके में खोल दी। तब प्यार में पागल शादीशुदा साली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला राजनगर थाने के पाय गांव का है।

शादी के 52 दिन बाद किया सुसाइड

जानकारी के अनुसार, शादी के महज 52 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 26 जून को नवविवाहिता मनीषा पटेल नामक महिला का शव उसके ससुराल के किचन में फंदे से लटका मिला था। मृतका की शादी इसी साल 5 मई को शिवम पटेल नामक युवक से हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा मृतका के मोबाइल में जो चैटिंग मिली उससे सबके होश उड़ गये।

सगे जीजा के साथ शादी से पहले से चल रहा था अफेयर

मनीषा का शादी से पहले ही अपने सगे जीजा अजय के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। चैट से संकेत मिले हैं कि दोनों अपने-अपने जीवनसाथी को रास्ते से हटाने की कथित साजिश पर भी चर्चा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस मामले की भनक मायके पक्ष को भी लग चुकी थी। कथित तौर पर मायके वालों ने मनीषा को फटकार भी लगाई। मनीषा पटेल ने घर की किचन में फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

उधर, शिवम पटेल के परिजनों ने आशंका जताई है कि इस घटना के बाद उन्हें दहेज प्रताड़ना के झूठे मामले में न फंसा दिया जाए। खजुराहो SDOP मनमोहन सिंह बघेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों, परिवार जनों बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to our channel

━ more like this

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में...

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में हुये बलराम कृषि महोत्सव...

मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'मन की बात' कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह...

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के...

रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके, ऐसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here