25.1 C
Bhopal
spot_img

SIR को लेकर परेशान मुजीब ने लगाई फांसी, कागजात बनवाने में खर्च कर दिए थे 1 लाख, दो बेटों को लेकर थी चिंता

Date:

Share:

जब मुजीब के बेटे ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया, उन्हें नीचे उतारा और होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मुजीब दम तोड़ चुके थे।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से खुदकुशी का एक चौंकाने वाला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर परेशान मुजीब ने कथित तौर पर अपने घर की छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके बेटे ने उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया, नीचे उतारा और उन्हें होश में लाने की कोशिश की। हालांकि, मुजीब की मौत हो चुकी थी।

मुजीब के रिश्तेदार मोहम्मद इमाम ने बताया कि मुजीब SIR को लेकर परेशान थे, क्योंकि उनके पास 2002 की वोटर लिस्ट में अपने नाम को किसी रिश्तेदार के नाम से जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं थे।
मोहम्मद इमाम ने कहा, “मेरे चाचा ने पासपोर्ट, इनकम सर्टिफिकेट, रेजिडेंस सर्टिफिकेट और दूसरे रिकॉर्ड जैसे दस्तावेज हासिल करने में 1 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। वह अपने दो बेटों के भविष्य को लेकर डिप्रेशन में चले गए थे, क्योंकि वे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।”
शिकायत के आधार पर बोराबंदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बोराबंदा पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर वाई कशैया ने कहा, “परिवार वालों ने हमें बताया कि मुजीब डिप्रेशन में चले गए थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

NEET परीक्षा को लेकर छात्रा ने किया सुसाइड
एक अन्य खबर में, बीते दिनों हैदराबाद में NEET की एक अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि 19 वर्षीय लड़की मियापुर के एक अपार्टमेंट में अपनी बहनों के साथ रह रही थी और 20 जून को उसने कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने नोट में लिखा है कि “उसकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है।” पुलिस को शुरुआती जांच में अंदेशा है कि रविवार को होने वाली नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर छात्रा अत्यधिक मानसिक तनाव और दबाव में थी। इसी दबाव को सहन न कर पाने के कारण उसने परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Subscribe to our channel

━ more like this

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here