25.1 C
Bhopal
spot_img

असम में भारी बारिश से तबाही, पुल तक टूट गया, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, अमित शाह ने सीएम हिमंता को मदद का भरोसा दिया

Date:

Share:

हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि अमित शाह ने उनके साथ बातचीत की और बाढ़ से निपटने में हर संभव मदद का भरोसा दिया। असम के धेमाजी में जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
असम में भारी बारिश के कारण धेमाजी जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियां उफान पर हैं और भारी कटाव से एक रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। इस वजह से कई इलाकों में रेल कनेक्टिविटी खत्म हो चुकी है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और हरसंभव मदद करने की बात कही। हिमंता ने बाढ़ की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें कटाव से क्षतिग्रस्त रेलवे पुल भी नजर आ रहा है।

हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं माननीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कॉल करने और धेमाजी में बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैंने उन्हें यहां चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास के उपायों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने हमें इस स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार की ओर से हर मुमकिन मदद का भरोसा भी दिया है।”

धेमाजी में बाढ़ की स्थिति पर सरकार की नजर
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार धेमाजी जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए सभी संसाधन जुटा रही है। इस बीच, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने बताया कि भारी कटाव से एक रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके कारण आर्चीपाथर और सिमेन चापरी स्टेशनों के बीच रेल परिचालन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
राहत के संसाधन जुटा रही सरकार
हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”धेमाजी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के बाद से मैं लगातार हालात पर नजर रखे हुए हूं। इस आपदा से लोगों के जीवन पर पड़े असर से हमें गहरा दुख है और इस कठिन समय में हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित सभी परिवारों की सुरक्षा और दीर्घकालिक पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए सभी संसाधन जुटा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जल संसाधन मंत्री सुशांत बोरगोहेन और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशब महंत को धेमाजी में रहकर पूरे राहत कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ”हम बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

Subscribe to our channel

━ more like this

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण...

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति...

अवैध शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बांदा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाली...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों दोनों योजनाओं अगले 5 साल तक जारी

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना...

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में ‘अद्भुत’ प्रोजेक्ट मौसम, ग्रेटर इंडिया और ज्ञान भारत प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। 'सर्वे भवन्तु सुखिन' के...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here